11 अक्टूबर से शक्ति की आराधना : हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, 19 को अष्टमी-नवमी एक साथ

11 अक्टूबर रविवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र में इस बार नौ दिन की भक्ति साथ ही ग्रह-नक्षत्रों के भी कई संयोग बनने जा रहे हैं। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। नवरात्र के पहले दिन चंद्रमा के तुला राशि में प्रवेश के बाद विशेष योग बनेगा, वहीं करीब 12 साल बाद देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान रहकर पूरे पर्व के दौरान शुभ फल देंगे। 19 अक्टूबर को महाअष्टमी और महानवमी का पूजन-हवन एक ही दिन किया जाएगा, जबकि 20 अक्टूबर को विजयदशमी पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

घटस्थापना का मुहूर्त (11 अक्टूबर, रविवार)

12 साल बाद गुरु का दुर्लभ गोचर

देवगुरु बृहस्पति 2 जून को अपनी उच्च राशि कर्क में आए थे और 31 अक्टूबर तक यहीं रहेंगे। पूरी नवरात्रि और दशहरे के दौरान गुरु इसी स्थिति में रहेंगे। गुरु का यह गोचर करीब 12 साल के अंतराल पर आता है।

10 अक्टूबर (सर्वपितृ अमावस्या)

सर्वपितृ अमावस्या के साथ पितृपक्ष पूरा होगा। इस दिन ज्ञात-अज्ञात पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाएगा।

11 अक्टूबर (प्रथम दिन – घटस्थापना)

सुबह करीब 10:04 बजे चंद्रमा कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु कर्क राशि में पहले से हैं, जिससे गुरु-चंद्रमा का केंद्र स्थान में होने से विशेष लाभकारी योग बनेगा।

13 अक्टूबर (शुक्र अस्त)

शुक्र अस्त होंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दौरान विवाह व गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं होंगे।

सुबह करीब 10:51 बजे तक अष्टमी रहेगी, इसके बाद नवमी शुरू होगी। महाअष्टमी और महानवमी का हवन-पूजन एक ही दिन होगा।

28 अक्टूबर (शुक्र उदय)

शुक्र उदय होंगे। (अक्टूबर में गृह प्रवेश का मुहूर्त नहीं है, इसलिए आगे की तारीख का इंतजार करना होगा।)

रविवार से शुरुआत, इसलिए हाथी पर मां का आगमन।

देवीभागवत पुराण के अनुसार-

रविवार या सोमवार से नवरात्र शुरू होने पर देवी का वाहन हाथी होता है। हाथी को समृद्धि और अच्छी वर्षा का प्रतीक माना गया है। (मंगलवार/शनिवार को घोड़ा, बुधवार को नौका, गुरुवार/शुक्रवार को डोली वाहन होता है।)
■■□□■■

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *