उज्जैन : कालभैरव मंदिर में वीआईपी दर्शन सुविधा का पहला दिन; 700 श्रद्धालुओं ने टिकट लेकर गर्भगृह से किए दर्शन

उज्जैन : कालभैरव मंदिर में वीआईपी दर्शन सुविधा का पहला दिन; 700 श्रद्धालुओं ने टिकट लेकर गर्भगृह से किए दर्शन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाद शहर में सर्वाधिक श्रद्धालु श्री कालभैरव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। माना यह जा रहा है कि यहां सशुल्क दर्शन व्यवस्था से जो आय प्राप्त हुई है, वह अब तक बिचौलियों व दलालों की जेब में जा रही थी। इस नई व्यवस्था से इस पर अंकुश लगेगा। श्रद्धालु ठगे जाने से बचेंगे। हालांकि जिम्मेदारों को यह भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी कि टिकट की यह व्यवस्था भी पारदर्शी बने रहे। ऐसा न हो कि एक श्रद्धालु के टिकट पर दो को प्रवेश करवा दिया जाए या फिर अन्य किसी तरह की अनियमितताएं आने वाले दिनों में देखने को मिले। जैसी महाकाल मंदिर में भस्मआरती के नाम पर ठगी को लेकर आए दिन आ रही है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *