महाशिवरात्रि पर ट्रैफिक प्लान • 16 फरवरी की दोपहर 12 बजे तक कई रास्तों पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक
महाशिवरात्रि पर ट्रैफिक प्लान • 16 फरवरी की दोपहर 12 बजे तक कई रास्तों पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक
रात 2.30 बजे खुले महाकाल मंदिर के पट, 44 घंटे सतत दर्शन कर सकेंगे भक्त
महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर दर्शन के लिए शनिवार रविवार की दरमियानी रात 2.30.बजे महाकाल मंदिर के पट खोले गए। रात 12 बजे से भक्त नृसिंह घाट के सामने से कतार में लगना शुरू हो गए थे। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार 16 फरवरी की रात 10.30 बजे शयन आरती तक सतत 44 घंटे दर्शन लाभ लिए जा सकेंगे।

हरिफाटक टी से महाकाल घाटी चौराहा सहित कुछ रास्तों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
महाशिवरात्रि पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जिसे लेकर ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया है। हरिफाटक टी से महाकाल घाटी चौराहा सहित कुछ रास्तों पर शनिवार शाम 4 बजे से ही वाहनों का प्रवेशप्रतिबंधित कर दिया है। वहीं 16 फरवरी की दोपहर 12 बजे तक कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया है।

महाशिवरात्रि के लिए 14 फरवरी को शाम 4 बजे से लागू ट्रैफिक डायवर्ट व्यवस्था 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगी। महाशिवरात्रि के लिए डायवर्सन प्लान लागू किया है। इसमें बड़नगर से आने वाले वाहन मोहनपुरा ब्रिज के नीचे से मुरलीपुरा चौराहा (मुल्लापुरा) होते हुए मुरलीपुरा कृषि उपार्जन केंद्र के मैदान में (पी-10) में पार्क होंगे।।नागदा और आगर की ओर से आने वाले वाहन साडू माता की बावड़ी, कुत्ता बावड़ी टर्निंग से रातड़िया रोड से राठौर क्षत्रिय तेली।समाज मैदान (पी-9) में पार्क होंगे। आगर से आने वाले वाहनों को मकोड़िया आम चौराहा से खाकचौक से जाट धर्मशाला, जूना सोमवारिया होते हुए कार्तिक मेला ग्राउंड (पी-8) में पार्क कराए जाएंगे।
वहीं मक्सी, देवास, भोपाल से आने वाले वाहनों को पांड्याखेड़ी से पाइप फैक्ट्री से मन्नत गार्डन एवं इंपीरियल होटल के पीछे वाली पार्किंग (पी-3) में पार्क कराया जाएगा। यहां से।दर्शनार्थी सवारी बसों से कर्कराज पार्किंग तक जाएंगे। जहां से फिर दर्शन के लिए पैदल जा।सकेंगे। इसके अलावा इंदौर की ओर से आने।वाले वाहनों को इंजीनियरिंग कॉलेज, मन्नत गार्डन एवं इंपीरियल होटल के पीछे वाली पार्किंग (पी-3) में पार्क कराया जाएगा। यहां से दर्शनार्थी सवारी बसों से कर्कराज पार्किंग तक जाएंगे, जहां से फिर दर्शन के लिए पैदल जा सकेंगे। इंदौर से नागदा, आगर एवं मक्सी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को तपोभूमि।से बड़नगर बायपास होकर डायवर्ट किया जाएगा।
मक्सी से देवास एवं इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को श्री, पांड्याखेड़ी।होकर सैफी पेट्रोल पंप, मारुति शोरूम से।देवास रोड एवं नरवर बायपास से तपोभूमि होकर इंदौर के लिए डायवर्ट किया जाएगा। नागदा और उन्हेल की ओर से आने वालेहभारी वाहनों को मोहनपुरा ब्रिज से धरमबड़ला।होते हुए बदनावर फोरलेन से इंदौर, देवास, भोपाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यहां वाहनों का प्रवेश नहीं हरिफाटक टी से महाकाल घाटी चौराहा की ओर।वाहनों का प्रवेश शनिवार शाम 4 बजे से ही प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलाव हरिफाटक टी से इंटरपिटीशन की तरफ,।जंतर-मंतर से जयसिंहपुरा, चारधाम पार्किंग की।
और, शंकराचार्य चौराहा से नृसिंह घाट तरफ, शंकराचार्य चौराहा से दानीगेट की तरफ और भूखी माता टर्निंग से नृसिंह घाट की तरफ वाहनों।का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। वहीं।दौलतगंज से लोहे के पुल की तरफ, कंठाल चौराहा से छत्रीचौक तरफ, तेलीवाड़ा से कम मार्ग की तरफ, दानीगेट से गणगौर दरवाजाहहरसिद्धि पाल की तरफ, केडी गेट से टंकी चौराहा तरफ और भार्गव तिराहे से कमरी मार्ग
तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
■■■■



