बुजुर्गों के लिए दर्शन, बुकिंग और यात्रा गाइड

बुजुर्गों के लिए दर्शन, बुकिंग और यात्रा गाइड

65+ के लिए अलग काउंटर और तेज कतार। 45 मिनट में दर्शन। सुगम दर्शन पास (300 रु.) से आरामदायक प्रवेश।
कैसे बुक करें: shrikashivishwanath.org पर ‘Sugam Darshan’ विकल्प का चयन कर दर्शन बुक करें।
संपर्क: +91 63931 31608

शीघ्र दर्शन, भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग के साथ मंदिर परिसर में ई-रिक्शा व व्हीलचेयर की सुविधा मिल सकती है।
कैसे बुक करें: www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in पर सभी तरह के दर्शन और सुविधाओं की बुकिंग की जा सकती है।
हेल्पलाइन:1800 233 1008 पर संपर्क कर सकते हैं।

निःशुल्क प्रवेश। बुजुर्गों के लिए मुफ्त गोल्फ कार्ट सेवा, व्हीलचेयर व लिफ्ट की सुविधा। तीर्थ बस सेवा भी उपलब्ध।

कैसे बुक करें: सोमनाथ ट्रस्ट की वेबसाइट से somnath.org के माध्यम में दर्शन के लिए निःशुल्क प्रवेश की बुकिंग कर सकते हैं।
संपर्क: 02876-233533 | +91-9428214914, 9428214915

यहां निःशुल्क विशेषाधिकार दर्शन की सुविधा मिलती है। इसके लिए पति या पत्नी में से किसी एक की उम्र 65 वर्ष है तो दोनों को यह सुविधा मिल सकती है।

कैसे बुक करें: ttdevasthanams.ap.gov.in पर स्पेशल कोटे में सीनियर सिटीजन का विकल्प चुनें।
संपर्क:155257 और 18004254141

बुजुर्गों के लिए भक्त निवास से मंदिर तक निःशुल्क बैटरी कार/ड्रॉप सेवा। मंदिर के उत्तरी द्वार पर अलग कतार भी।
कैसे बुक करें: stayatpurijagannatha.in और sjta.in पर मंदिर समिति के गेस्ट हाउस में बुकिंग कर सकते हैं।
संपर्क: 06752-222001 पर अधिक जानकारी ले सकते हैं।

अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा। इसमें बुजुर्गों को प्राथमिकता है। इसका किराया 300 से 450 रुपए है।
कैसे बुक करें: online.maavaishnodevi.org व Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board Official Portal
संपर्क: 1800-180-7212 | 01991-234053 | 01991-234804

ऑनलाइन या बायोमेट्रिक सत्यापन से मुफ्त वरिष्ठ दर्शन की सुविधा। गेट नंबर 3 से अलग लाइन में दर्शन कर सकते हैं।
कैसे बुक करें: www.sai.org.in या online.sai.org.in पर दर्शन और ट्रस्ट से जुड़े भक्त निवास के कमरे बुक कर सकते हैं।
हेल्पलाइन: 7588375204 और 02423-258956

यात्रा से पहले डॉक्टर से दवाओं की समीक्षा कराएं। मौसम के हिसाब से दवा तय कराएं।
गर्म कपड़े: बुजुर्गों के लिए परतों में कपड़े पहनना सबसे उपयुक्त है। ऊनी मोजे, टोपी और दस्ताने जरूर रखें।

ठंड में प्यास कम लगती है। पानी की कमी खतरनाक हो सकती है। हर घंटे पानी या गर्म पेय लें।

भीड़ से बचने के लिए सुबह के समय यात्रा करें। दोपहर में तापमान थोड़ा बेहतर रहता है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *